स्वदेशी धमाका! चैटिंग की दुनिया में व्हाट्सएप को टक्कर देने आया भारतीय ‘अरट्टाई ऐप’


बरसों से भारतीय यूजर चैटिंग और मैसेजिंग के लिए व्हाट्सएप पर ही निर्भर थे, लेकिन अब भारत में एक स्वदेशी क्रांति हुई है। Zoho Corporation द्वारा बनाया गया नया मैसेजिंग ऐप “अरट्टाई” (Arattai) देश में धूम मचा रहा है। इस ऐप के निर्माता और सह-संस्थापक श्रीधर वेम्बु (CEO, Zoho Corp) हैं, जो भारतीय डिजिटल ताक़त के प्रतीक बन चुके हैं।
अरट्टाई ऐप ने आते ही मैसेजिंग की दुनिया में सनसनी फैला दी है, क्योंकि यह न सिर्फ मेड-इन-इंडिया है बल्कि इसमें ऐसे फीचर्स हैं, जो आज तक व्हाट्सएप में नहीं मिलते।
Arattai की धमाकेदार खासियतें
पूरी तरह स्वदेशी और सुरक्षित, जिसमें यूजर डेटा भारत में ही स्टोर होता है।
एड-फ्री इंटरफेस – अब चैटिंग के बीच झंझट भरे विज्ञापन नहीं।
मीटिंग्स का अलग सेक्शन – शेड्यूल, मैनेज और रिकॉर्ड करने की सुविधा।
Pocket फीचर – यूजर अपने फोटो, वीडियो, नोट्स और रिमाइंडर्स को निजी स्टोरेज में रख सकता है।
सरल और भारतीय यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया डिज़ाइन।
व्हाट्सएप की ताकत
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से चैट और कॉल पूरी तरह सुरक्षित।
सबसे बड़ा यूजर बेस और भरोसेमंद नाम।
Meta AI इंटीग्रेशन, HD मीडिया शेयरिंग और डुअल अकाउंट सपोर्ट।
मैसेज पिन करना, एनिमेटेड इमोजी और एडवांस प्राइवेसी कंट्रोल।
बड़ा सवाल: कौन बेहतर?
दोनों ही ऐप अपनी-अपनी जगह पर खास हैं, लेकिन Arattai ने दो ऐसे फीचर्स देकर व्हाट्सएप को चुनौती दे दी है, जो आज तक वहां मौजूद नहीं—
Meeting Feature – ऑफिस और टीम मीटिंग्स के लिए शेड्यूलिंग व रिकॉर्डिंग की सुविधा।
Pocket Feature – निजी स्टोरेज, जहां आप अपने नोट्स, रिमाइंडर, फोटो और वीडियो सुरक्षित रख सकते हैं।
व्हाट्सएप अभी भी दुनिया भर में चैटिंग का बादशाह है, लेकिन भारत में Arattai का आगाज एक डिजिटल क्रांति से कम नहीं। यह न सिर्फ मैसेजिंग को नया आयाम देता है, बल्कि भारत के लिए एक टेक्नोलॉजी आत्मनिर्भरता की गूंज भी है।
अब देखना यह होगा कि करोड़ों भारतीय यूजर स्वदेशी विकल्प Arattai को कितना अपनाते हैं और क्या यह आने वाले वक्त में व्हाट्सएप के वर्चस्व को चुनौती देगा!



