विविध ख़बरें

दलिप परिसर में हरियाली तीज का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया

भिलाई-दलिप परिसर कैलाशनगर में महिलाओं ने हरियाली तीज का पर्व उत्साह के साथ मनाया। हरी साड़ी पहनकर और सोलह श्रृंगार कर महिलाएं इस कार्यक्रम में शामिल हुयीं। गेम में राधिका, आरती और अन्नू को पुरस्कृत किया गया। श्रृंगार में रुचि केशरवानी ने प्रयम स्थान प्राप्त किया। अंत में हाउजी भी खेली गयी।कार्यक्रम का संचालन श्वेता हरिहरणों ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुजाता, अन्नु, शिवानी, शिखा आकांक्षा ने सराहनीय योगदान दिया। हरेली तीज उत्सव का महिलाओं ने खूब आनंद लिया।

हरियाली तीज भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन की खुशी में मनाई जाती है। माता पार्वती ने कठोर तप करके शिव जी को पति रूप में प्राप्त किया था। यह दिन उनके पुनर्मिलन का प्रतीक है और वैवाहिक प्रेम और समर्पण का संदेश देता है। यह त्योहार विवाहित महिलाओं के लिए बहुत खास होता है।

The post दलिप परिसर में हरियाली तीज का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया appeared first on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button