विविध ख़बरें

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला स्तरीय आवश्यक बैठक फारेस्ट मिलेट्स कैफ़े में सम्पन्न

दुर्ग-छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला दुर्ग की आवश्यक बैठक वन मंडल स्थित मिलेट्स कैफ़े में संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के मार्गदर्शन व दुर्ग संभाग अध्यक्ष छगन साहू के नेतृत्व में आयोजित की गई।कार्यक्रम की शुरुवात में मंच संचालन करते हुए संगठन के जिला मीडिया प्रभारी प्रशांत राजपूत के द्वारा मंचस्थ पदाधिकारीयों का एवं समस्त ब्लॉक अध्यक्षों का स्वागत एवं अभिनंदन सदस्यों के माध्यम से पुष्प गुच्छ एवं पौधा भेंट कर करवाया गया।

तत्पश्चात सचिव मनोज देवांगन ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा से समस्त पदाधिकारीयों एवं सदस्यों को अवगत कराया।उन्होंने दुर्ग जिला के अध्यक्ष ललित साहू एवं पदाधिकारीयों के नेतृत्व में लगातार किए जा रहे सकारात्मक कार्यों की जानकारी उपस्थित पत्रकारों को दी। मनोज देवांगन ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के द्वारा पत्रकारों के हित में सरकार की नई योजनाओं के बारे जानकारी संगठन के माध्यम से पत्रकारों को लगातार उपलब्ध करायी जा रही है,हम सब पत्रकारों को इन हितकारी योजनाओं का लाभ लेना चाहिए।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में जिला अध्यक्ष ललित साहु ने आयोजित मीटिंग के उद्देश्य के बारे में बताते हुये अपने संबोधन में कहा कि लगातार छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ दुर्ग जिला इकाई के द्वारा पत्रकार हित एवं सामाजिक सरोकारों को लेकर कार्य किये जा रहे हैं और पत्रकार इन सरकारी योजनाओं में शामिल शिक्षा स्वास्थ्य एवं आवास जैसी योजनाओं का लाभ लेने आगे आये। समस्त पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने आग्रह किया कि पत्रकार साथी संगठन की होने वाली मीटिंग में अपनी उपस्थिति अवश्य दर्ज करायें एवं साथ ही जागरूक रहे।उन्होंने भविष्य में आयोजित होने वाले पर्यावरण सरंक्षण के लिए पौधारोपण एवं रक्तदान शिविर के कार्यक्रम की जानकारी भी सदस्यों को दी।

जिनके बाद प्रदेश सलाहकार राफेल थॉमस एवं दुर्ग संभाग के महासचिव दिनेश पुरवार के मार्गदर्शन एवं जिला अध्यक्ष ललित साहू एवं समस्त जिला पदाधिकारीयों की सर्वसम्मति से दुर्ग के वरिष्ठ पत्रकार नसीम फारुकी व भिलाई के वरिष्ठ पत्रकार विरेंद्र पुरी गोस्वामी को दुर्ग जिला सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश सलाहकार राफेल थॉमस, संभाग महासचिव दिनेश पुरवार,दुर्ग जिला अध्यक्ष ललित साहू, दुर्ग जिला महासचिव वैभव चंद्राकर, जिला सचिव मनोज देवांगन, मीडिया प्रभारी प्रशांत सिंह राजपूत, कोषाध्यक्ष खोमचंद देवांगन,सह सचिव रवि सेन,सह सचिव ऐश्वर्या नवरात्रि, रक्तदान ग्रुप मीडिया प्रभारी सोनल साहू,दुर्ग ग्रामीण प्रभारी राजेंद्र साहू, सांस्कृतिक कलां प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार शमशीर शिवानी ,अहिवारा ब्लॉक अध्यक्ष स्टालिन सामुएल ,धंमधा ब्लॉक अध्यक्ष निकेत ताम्रकार,अंडा उतई ब्लॉक अध्यक्ष रोशन सिंह बम्भोले, वरिष्ठ पत्रकार वीणा दुबे,वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर नौशाद अहमद सिद्दीकी,जस्सू बख्श, नरेश कुमार विश्वकर्मा, कुंजलाल भारती,पवन साहू, दीपमाला सिंन्हा सहित समस्त पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित रहे।

The post छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला स्तरीय आवश्यक बैठक फारेस्ट मिलेट्स कैफ़े में सम्पन्न first appeared on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button