Bitcoin Makes New High, Price Reaches More than USD 93,000

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिटकॉइन का नया हाई लेवल 93,469 डॉलर का है। अमेरिका में अक्टूबर का इन्फ्लेशन का डेटा अनुमान के मुताबिक रहने से भी क्रिप्टो मार्केट पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है। बिटकॉइन को बहुत से इनवेस्टर्स अमेरिका में फिस्कल पॉलिसी से इन्फ्लेशन बढ़ने की आशंका के खिलाफ हेज के तौर पर भी देख रहे हैं।
इस सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी भी बढ़ रही है। इसी कड़ी में बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक MicroStrategy ने लगभग 27,200 बिटकॉइन खरीदने में दो अरब डॉलर से ज्यादा खर्च किए हैं। इस कंपनी के पास बिटकॉइन का पहले से बड़ा रिजर्व मौजूद है। हालांकि, यह रकम के लिहाज से इसकी बिटकॉइन की दिसंबर 2020 के बाद सबसे बड़ी खरीदारी है। माइक्रोस्ट्रैटेजी के चेयरमैन, Michael Saylor ने इन्फ्लेशन के खिलाफ हेज के तौर पर बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट करने का फैसला किया था। यह कंपनी शुरुआत में कैश के बदले बिटकॉइन खरीदती थी। इसके बाद से माइक्रोस्ट्रैटेजी ने बिटकॉइन खरीदने के लिए शेयर्स और कन्वर्टिबल डेट की बिक्री से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर रही है।
पिछले चार वर्षों में इस अमेरिकी कंपनी के शेयर में 2,000 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, इस अवधि में बिटकॉइन का प्राइस लगभग 630 प्रतिशत बढ़ा है। माइक्रोस्ट्रैटेजी के पास बिटकॉइन की कुल होल्डिंग लगभग 23 अरब डॉलर की है। अमेरिका में ट्रंप की जीत और क्रिप्टो का समर्थन करने वाले उम्मीदवारों के कांग्रेस में पहुंचने से बिटकॉइन के प्राइस में तेजी आ रही है। इस राजनीतिक बदलाव से क्रिप्टो मार्केट के लिए रेगुलेटरी स्थिति बेहतर होने और कम पाबंदियों की संभावना बढ़ी है। इनवेस्टर्स को इस सेगमेंट में लॉन्ग-टर्म में ग्रोथ और स्थिरता की उम्मीद है। अमेरिका में क्रिप्टो मार्केट में इनवेस्टमेंट करने वालों की बड़ी संख्या है। ट्रंप की जीत में इन इनवेस्टर्स का समर्थन भी हो सकता है।
भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
Crypto, Inflation, Election, Bitcoin, Market, Demand, Tax, Policy, Exchange, Donald Trump, Investors, MicroStrategy, Regulations, Litecoin, Prices



