बिहार चुनावी बिगुल बजा! दो चरणों में मतदान, 14 नवंबर को तय होगी सत्ता की दिशा

नई दिल्ली। बिहार की राजनीति में सियासी हलचल तेज़ हो गई है! भारतीय निर्वाचन आयोग ने आज 2025 विधानसभा चुनाव की तारीखों की औपचारिक घोषणा कर दी है। चुनाव दो चरणों में होंगे, पहला चरण 6 नवंबर (गुरुवार) को और दूसरा चरण 11 नवंबर (मंगलवार) को।मतदान के बाद 14 नवंबर 2025 को मतगणना की जाएगी और इसी दिन बिहार में किसकी सरकार बनेगी तय होगा।
मुख्य चुनाव कार्यक्रम-
- पहला चरण मतदान: गुरुवार, 6 नवंबर 2025
- दूसरा चरण मतदान: मंगलवार, 11 नवंबर 2025
- मतगणना (नतीजे): शुक्रवार, 14 नवंबर 2025
इन तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। यानी अब कोई नई सरकारी घोषणा, योजना या प्रचार नहीं किया जा सकेगा।
नामांकन प्रक्रिया की तारीखें-
- नामांकन की अंतिम तिथि: 17 अक्टूबर 2025
- नाम वापसी की अंतिम तिथि: 20 अक्टूबर 2025
- अंतिम प्रत्याशी सूची जारी: 20 अक्टूबर 2025 के बाद
निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रत्याशी नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सभी दलों में हलचल तेज़ हो गई है।एनडीए, महागठबंधन और तीसरे मोर्चे के नेता अब मैदान में उतरने की तैयारी में जुट गए हैं।
राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार अभियान को डिजिटल मोड से लेकर ज़मीनी स्तर तक सक्रिय कर दिया है।टिकट वितरण को लेकर अंदरूनी बैठकों का दौर तेज़ है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नवंबर का चुनावी मौसम राजनीतिक गर्मी का दौर लेकर आएगा।
इस बार महिलाओं, युवाओं और बेरोज़गारी जैसे मुद्दे सबसे अहम रहेंगे।14 नवंबर की मतगणना के साथ यह तय हो जाएगा कि क्या नीतीश-मोदी गठबंधन सत्ता में वापसी करेगा या तेजस्वी यादव का महागठबंधन नया इतिहास रचेगा।एक बात तो तय है,बिहार में लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व शुरू हो चुका है, और हर नजर अब 6, 11 और 14 नवंबर पर टिकी है।

