छत्तीसगढ़बेमेतरा

शिवसेना का समर्थन, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य मितानिन संघ की मांगों को लेकर

छत्तीसगढ़ शिवसेना ने जिला बेमेतरा के मितानिनों को मिलाया पूरा समर्थन, मांगों पर सहमति की अभिवादन

       बेमेतरा। शिवसेना ने छत्तीसगढ़ के जिला बेमेतरा में स्वास्थ्य मितानिन संघ को समर्थन दिया है। जिला बेमेतरा के शिवसेना प्रमुख और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दाऊ राम चौहान ने बताया कि वर्तमान विधानसभा चुनावों में बी. जे. पी पार्टी ने मितानिनों के समर्थन का वादा किया है। इसके तहत, केंद्र सरकार और प्रदेश में मितानिन को स्थाई करने का प्रयास किया जाएगा और मितानिन कर्मचारियों की मासिक मानदेय में 50% वृद्धि की जाएगी। इसके अलावा, मितानिनों को विभिन्न पदों पर नौकरी मिलने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जोड़ने की बात की गई है। मितानिनों ने इस मांग को लेकर शांतिपूर्ण हड़ताल का आयोजन किया है और उनकी मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ शिवसेना ने प्रदेश प्रमुख मा. धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में जिला बेमेतरा शिवसेना कार्यालय के नाम से ज्ञापन प्रस्तुत किया है। जिले के मितानिन को छत्तीसगढ़ शिवसेना पार्टी की पूर्ण समर्थन और आश्वासन दिया गया है, और उनकी मांगों को लेकर जनप्रतिनिधियों के साथ सहमति हासिल करने का आश्वासन दिया गया है।

Related Articles

Back to top button