विविध ख़बरें

अपने अधिकार जानिए और स्वयं को सशक्त बनाए- आयुष झा

भिलाई-स्थानीय श्री शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में लॉ डिपार्टमेंट के द्वारा विधिक सेवा सप्ताह के अंतर्गत विविध आयोजन किए जा रहे हैं। न्यायाधीश से संवाद,जागरूकता रैली, गांवों में अभियान,तथा प्रतियोगिताओं के माध्यम से जानकारियों का संप्रेषण शामिल है।

इस अभियान की संयोजक पूजा ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि विधि के विद्यार्थी जागरूकता अभियान के तहत ग्राम खपरी,खम्हारिया, चिखली जा कर वहां के वरिष्ठ नागरिकों,श्रमिकों, महिलाओं से मिलकर विधिक जानकारी दी तथा बुकलेट का वितरण किया जिसमें विधिक सेवा संबंधी जानकारी दी गई थी।

सुश्री ठाकुर ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों को अपने बच्चों से भरण पोषण( गुजारा भत्ता) का दावा करने का अधिकार है वहीं महिलाओं एवं बच्चों के लिए घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न से सुरक्षा का अधिकार है।14 वर्ष से कम आयु के बच्चों से काम नहीं कराया जा सकता है। इसी तरह उपभोक्ता कानून के तहत खराब सामान की शिकायत की जा सकती है।

विभागाध्यक्ष आयुष झा ने आज विधार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग विशेषकर गरीब,असहाय एवं वरिष्ठ नागरिक तक निः शुल्क विधिक सहायता पहुंचाना और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।उन्होंने बताया कि न्याय पाने का अधिकार सबको है।आर्थिक या अन्य कोई असमर्थता के कारण कोई न्याय से वंचित न होने पाए।कार्यक्रम में विधि के विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

The post अपने अधिकार जानिए और स्वयं को सशक्त बनाए- आयुष झा appeared first on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button