छत्तीसगढ़

ब्लाक कांग्रेस 1 का मनरेगा बचाओ संग्राम




भिलाई/ गांधी चौक कैंम्प-1, भिलाई में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी क्रमांक-1 के अध्यक्ष जी. राजू , के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के बलिदान दिवस पर एक भव्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी के आदर्शों और देश के प्रति उनके अमूल्य योगदान को याद किया गया तत्पश्चात ब्लॉक कांग्रेस कमेटी:-1 एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुपेला के नेतृत्व में मनरेगा बचाओ संग्राम हेतु धरना प्रदर्शन में सैकड़ों लोगों ने समर्थन दिया बलिदान दिवस 30 जनवरी को केंद्र सरकार के गलत नीति के खिलाफ
कैंम्प:-1 भिलाई में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सहित जिले के जन प्रतिनिधि शामिल हुए धरना प्रदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष जी राजू एवं कोसा नगर ब्लॉक के अध्यक्ष श्री नरसिंह नाथ जी के नेतृत्व में किया गया केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा गांव के लोगों को रोजगार प्रदान करने सरकार द्वारा महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना लाई थी जिसमे किसानों को100 दिन का रोजगार प्रदान किया जाने का प्रावधान किया गया था इस योजना को केंद्र सरकार नाम बदल कर इसमें दी गई रोजगार गारंटी योजना को खत्म किया जा रहा है। रोजगार योजना का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस के विपक्ष के नेता संसद नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे भारत में इसका विरोध किया जा रहा है । इसी कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ब्लॉक कैंप द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस 30 जनवरी 2026 को ”मनरेगा बचाओ संग्राम” का ब्लॉक स्तरीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का जाम करने हेतु गांधी प्रतिमा जलेबी चौक कैम्प-1 में सुबह 10:00 बजे से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। दोनों ब्लॉकों के अध्यक्ष जी राजू एवं नरसिंह नाथ जी ने कांग्रेस के सभी जनप्रतिनिधियों वरिष्ठ नेताओं सम्माननीय प्रदेश एवं ब्लॉक के सभी पदाधिकारी पार्षद, पूर्व पार्षद, वरिष्ठ, युवा कांग्रेस, सेवादल, समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आम नागरिकों इस कार्यक्रम में शामिल होने पर धन्यवाद व्यक्त किया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से:- मुकेश चंद्राकार (जिला अध्यक्ष) बदरुद्दीन कुरैश जी सुश्री नीति लोधी बृजमोहन सिंह आदित्य सिँह लालचंद वर्मा राजेश गुप्ता अमित कुमार जैन नन्द कुमार कश्यप मो. शोएब खान बलदाऊ पिपरिया उपस्थित थे







Previous article1 से 15 फरवरी 2026 तक होगा राजिम कुंभ (कल्प) 2026 भव्य आयोजन : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को किया आमंत्रित
Next articleनक्सल मुक्त बस्तर की दिशा में एक और निर्णायक कदम : चार इनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण


Related Articles

Back to top button