——
नई दिल्लीराष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरें

‘यह तो सिर्फ ट्रेलर था!’ जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान

       नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को आयोजित कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन समाप्त हो गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और युवा मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने मंच से घोषणा करते हुए सभी प्रतिभागियों से शांतिपूर्वक अपने-अपने घर लौटने की अपील की।

       प्रदर्शन खत्म होने के बाद सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि “आज का प्रदर्शन तो सिर्फ़ एक ट्रेलर था”, जिससे संकेत मिलता है कि संगठन भविष्य में भी अपनी मांगों और मुद्दों को लेकर आंदोलन जारी रख सकता है।

       यह प्रदर्शन शिक्षा व्यवस्था, प्रतियोगी परीक्षाओं और छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सरकार से जवाबदेही तय करने और छात्रों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

       अभिजीत दीपके के बयान के बाद राजनीतिक और सोशल मीडिया हलकों में इस आंदोलन को लेकर नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उनके समर्थक इसे एक बड़े अभियान की शुरुआत बता रहे हैं, जबकि आने वाले दिनों में संगठन की अगली रणनीति पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button