CG : NH-53 पर पुलिस का बड़ा एक्शन, कंटेनर से 120 किलो गांजा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद। महासमुंद जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय के तहत सिंघोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एनएच-53 पर रेहटीखोल के पास पुलिस ने एक कंटेनर से 120 किलो 60 ग्राम गांजा बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हरे-पीले रंग के कंटेनर क्रमांक GJ 06 AV 4815 को रोककर तलाशी ली। कंटेनर के पिछले हिस्से में चार प्लास्टिक बोरियों से 120.060 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 60 लाख 3 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक गांजा ओडिशा के संबलपुर से गुजरात ले जाया जा रहा था। मामले में गुजरात निवासी वसीम शाह और अय्युब खान को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने गांजे के अलावा दो मोबाइल और कंटेनर वाहन भी जब्त किया है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत 70 लाख 8 हजार 500 रुपये आंकी गई है।सिंघोड़ा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।



