——
छत्तीसगढ़

Traffic Police: मोडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों पर यातायात पुलिस की कार्रवाई तेज, 20 वाहन पकड़े

बिलासपुर। बिलासपुर में मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज और पटाखे जैसी आवाज करने वाली बाइकों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। (20 वाहन पकड़े) शहर के अलग-अलग चौक-चौराहों पर जांच के दौरान 8 मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट समेत कुल 20 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। वहीं सरकंडा क्षेत्र में भी ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान जारी है

सरकंडा में भी कार्रवाई जारी. (20 वाहन पकड़े)

बिलासपुर में यातायात व्यवस्था के साथ ध्वनि प्रदूषण और तेज आवाज से होने वाली परेशानी को देखते हुए मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, बिना नंबर प्लेट और स्टाइलिश नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच की जा रही है। सत्यम चौक, अग्रसेन चौक, पुराना बस स्टैंड, सीएमडी चौक, श्रीकांत वर्मा मार्ग, महिम तिराहा और मैग्नेटो मॉल रोड सहित शहर के कई हिस्सों में जांच के दौरान 8 मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट समेत कुल 20 वाहनों पर कार्रवाई की गई।

इनमें ऐसे वाहन भी शामिल हैं जिनमें प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल किया जा रहा था या नंबर प्लेट नियमों के अनुरूप नहीं थी। मोडिफाइड साइलेंसर से अचानक निकलने वाली तेज पटाखेनुमा आवाज से आम लोगों को परेशानी होने के साथ सड़क पर चलने वाले लोगों में असहजता की स्थिति बनती है।

कार्रवाई के बाद संबंधित वाहनों के प्रकरण न्यायालय भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में भी मोडिफाइड साइलेंसर और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच और कार्रवाई लगातार जारी है।

Related Articles

Back to top button