
अभनपुर/गोबरा नवापारा। पुलिस अधीक्षक महोदया रायपुर (ग्रामीण ), एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय अटल नगर नवा रायपुर के दिशानिर्देश व मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी गोबरा नवापारा के नेतृत्व में अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री पर पूर्णरूपेण अंकुश लगाने एवं अवैध रूप से गांजा बिक्री संचालित करने वालों पर लगाम लगाने कि नियत से मुखबीर से सूचना मिली कि दिनांक 21.09.2026 को ग्राम जौंदी थाना गोबरा नवापारा निवासी आरोपी लखन लाल साहू के यहां रेड कार्यवाही कर एनडीपीएस एक्ट के सभी प्रावधानो का पालन करते हुए।
आरोपी लखन लाल साहू के कब्जे से कुल 366 ग्राम मादक पदार्थ गांजा एवं गांजा पेक करने वाली 05 पैकेट झिल्ली जुमला किमती 18,750 रूपये को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया। आरोपी लखन लाल साहू ने अपने मेमोरण्डम कथन मे गांजा बिकी करने के लिए देवा उर्फ घासी को 50-50 रूपये का 10 पैकेट एवं 100 रूपये का 02 पैकेट गांजा देना बताया थ
जिसके आधार पर दबिश कार्यवाही कर आरोपी देवा उर्फ घासी बघेल से दुलना मोड़ के पास 50 रूपये का 08 पैकेट गांजा एवं 100 रूपये का 01 पैकेट गांजा कुल वजनी 36 ग्राम जुमला किमती 500 रूपये के गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 277/2026 धारा 20(बी) NDPS एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर रिमांड पर रायपुर न्यायालय भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
01. लखन लाल साहू पिता बरातू राम साहू उम्र 62 साल साकिन शीतलापारा ग्राम जौंदी चौंकी चम्पारण थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर छ.ग.
02. देवा बघेल उर्फ घासी पिता मोहन बघेल उम्र 23 साल साकिन सतनामीपारा नवापारा थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर छ.ग
03. 2 औपचारी बालक
उक्त कार्यवाही में चौकी चंपारण के सउनि गिरधर गोपाल द्विवेदी एवं थाना गोबरा नवापारा के पीएसआई जगेश्वर सिंह, टंकेश्वर आरक्षक क्रमांक 223 देव बघेल, आर . क्र. 2813 मनोज सिंह, आर. क्र. 2421 टीकम साहू की अहम भूमिका रही



