छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

मातृ.पितृ दिवस पर कलेक्टर सुश्री चौधरी वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों से की भेंट

       दुर्ग। 14 फरवरी 2024ध् मातृ.पितृ दिवस के अवसर पर बुधवार 14 फरवरी को कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने पुलगांव स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों से भेंट की। उन्होंने वृद्धजनों से आत्मीयता पूर्वक रूबरू चर्चा कर वृद्धाश्रम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। वृद्धजनों ने आश्रम की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही अवगत कराया कि समय.समय पर उनके परिजन वृद्धाश्रम मिलने आते है। वृद्धजनों की मांग पर कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को वृद्धाश्रम में रेडक्रास के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित करनेए बुर्जुगों के स्वास्थ्य मनोरंजन हेतु नियमित व्यायाम और टेलीविजन की व्यवस्था तथा आश्रम के रंग.रोगन एवं साफ.सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। ज्ञात हो कि वर्तमान में वृद्धाश्रम में 25 वृद्धजन निवासरत है। जिसमें 13 पुरूष एवं 12 महिलाएं शामिल है।

Related Articles

Back to top button