विविध ख़बरें

Big Breaking: इस दिग्गज नेता के पिता की हत्या, घर में घुसकर उतारा मौत के घाट

-SIT का गठन, जांच में जुटी पुलिस

सूचनाजी न्यूज, पटना। इस वक्त बिहार से बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश में बड़े नेता के घर बड़ी वारदात हुई है। प्रदेश के बड़े नेताओं की सूची में शामिल मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की निर्मम हत्या कर दी गई है। जीतन सहनी बिहार के दरभंगा स्थित पैतृक घर में रहते थे। जबकि उनके बेटे मुकेश इस समय मुम्बई में है। वे महाराष्ट्र से बिहार के लिए निकल चुके है।

बताया जा रहा है कि घर में दो नौकर भी आते-जाते रहते थे। एक ड्राइवर का भी आना-जाना लगा रहता था। इस मामले की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से पड़ताल कर रही है। SIT का गठन भी कर दिया गया है। तमाम नेताओं के इस मामले में बयान भी चुके है।

हम आपको बता दें कि ‘सन ऑफ मल्लाह’ के नाम से बिहार में लोकप्रिय मुकेश सहनी की मल्लाह और निषाद समाज में अच्छी पकड़ है। वे विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के मुखिया और संस्थापक भी है।

मुकेश सहनी 2015 चुनाव में काफी चर्चा में आए थे। तब वें चुनाव प्रचार में अमित शाह के साथ हेलीकॉप्टर में घूमते थे। अमित शाह के साथ उन्होंने कई चुनावी रैलियां की। बाद में वे NDA से अलग हो गए। फिर उन्होंने VIP का गठन किया। 2024 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के साथ चले गए।

वे RJD नेता तेजस्वी यादव के बेहद करीबी माने जाते है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव में प्रचार-प्रसार के लिए हेलीकॉप्टर में जाते समय तेजस्वी यादव चर्चा में आए थे। उस समय नवरात्रि में मछली खाने के कारण तेजस्वी यादव की खिंचाई हुई थी। तब हेलीकॉप्टर में मछली मुकेश ने ही बनवाकर लाया था।

The post Big Breaking: इस दिग्गज नेता के पिता की हत्या, घर में घुसकर उतारा मौत के घाट appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button