Business-व्यवसाय

iPhone 15 Pro Price Drop 93249 Flipkart Diwali Sale Huge Discount

Apple ने बीते महीने iPhone 16 सीरीज लॉन्च की थी, जिसके बाद से मौजूदा iPhone 15 सीरीज की कीमतों में काफी गिरावट आई है। अब दिवाली सेल के मौके पर Flipkart पर Apple iPhone 15 Pro पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप नया iPhone 15 Pro खरीदने का सोच रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट पर कीमत में कटौती और बैंक ऑफर के बाद सस्ते में खरीद सकते हैं। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। आइए iPhone 15 Pro पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Apple iPhone 15 Pro Offers & Discount

Apple iPhone 15 Pro का 128GB स्टोरेज वेरिएंट 1,03,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि यह बीते साल 1,34,900 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड और क्रेडिट ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 2500 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर 65,600 रुपये की बचत और चुनिंदा मॉडल पर 5,000 रुपये एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। फ्लिपकार्ट पर यह उल्लेख किया गया है कि iPhone 15 Pro सभी ऑफर के बाद 93,249 रुपये में मिलेगा, जिसमें एक्सचेंज बोनस भी शामिल है।

iPhone 15 Pro Specifications

iPhone 15 Pro में 1179×2556 रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक है। यह आईफोन Apple A17 Pro प्रोसेसर से लैस है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस आईफोन के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह आईफोन आईओएस 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

Related Articles

Back to top button