हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: अक्टूबर में चुनाव कराने की तैयारी, चुनाव आयुक्त पहुंचे चंडीगढ़

- हरियाणा में 3 नवंबर, महाराष्ट्र में 26 नवंबर, महाराष्ट्र में 5 जनवरी को कार्यकाल पूरा हो रहा है।
सूचनाजी न्यूज, चंडीगढ़। लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) के बाद अब विधानसभा चुनाव (Assembly Election) का नंबर लगने जा रहा है। जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। हरियाणा सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इससे पहले ही चुनावी प्रक्रिया पूरी करनी है। मतदान की तारीख घोषित होने से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त पूरी टीम के साथ चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं।
सभी जिला प्रशासन के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। हरियाणा में 3 नवंबर, महाराष्ट्र में 26 नवंबर, महाराष्ट्र में 5 जनवरी को कार्यकाल पूरा हो रहा है। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा डॉ. एसएस संधू के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग का एक प्रतिनिधिमंडल हरियाणा में है। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए चंडीगढ़ पहुंचा हुआ है।
राज्य विधानसभा के सभी 90 सदस्यों को चुनने के लिए हरियाणा विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2024 (Haryana Assembly Election October 2024) को या उससे पहले कराने की तैयारी है। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त होने वाला है। पिछला विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुआ था।
ये खबर भी पढ़ें: राउरकेला स्टील प्लांट: ब्लास्ट फर्नेस के मजदूरों के लिए नेक काम, मिली दुआएं
चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party and Jannayak Janata Party) के गठबंधन ने राज्य सरकार बनाई और मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री बने थे। लोकसभा चुनाव से पहले मनोहर लाल खट्टर को सीएम की कुर्सी छोड़नी पड़ी और नायक सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
दूसरी ओर भाजपा के खिलाफ विपक्षीय पार्टियों ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। फिलहाल, विनेदश फोगाट (Venedash Foggat) का मुद्दा गरमाया हुआ है। ओलंपिक में अयोग्य करार देने का मामला सियासी रूप भी ले चुका है। भाजपा सांसद ब्रिजभूषण के खिलाफ दिल्ली में काफी दिनों तक धरना-प्रदर्शन भी चला था।
विधानसभा चुनाव से पहले विनेश फोगाट पर हरियाणा में सियासत तेज हो चुकी है। विपक्ष ने यहां तब बोल दिया है कि विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजना चाहिए। 100 ग्राम से ज्यादा वजन होने पर फाइनल में न खेल पाने वाली विनेश फोगाट चुनाव में कोई गुल खिला सकती हैं।
The post हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: अक्टूबर में चुनाव कराने की तैयारी, चुनाव आयुक्त पहुंचे चंडीगढ़ appeared first on Suchnaji.



