Tecno Spark 30C Series leaked with 48MP camera 5000mah battery details here

Tecno Spark 30C Series
Tecno Spark 30C सीरीज कंपनी की अगली अफॉर्डेबल स्मार्टफोन सीरीज हो सकती है। टेक्नो, वैसे भी कम प्राइस में ज्यादा फीचर्स अपने स्मार्टफोन्स में देने के लिए जानी जाती है। अब गिजमोचाइना की ओर से दावा किया गया है कि Tecno Spark 30C सीरीज को IMEI डेटाबेस में देखा गया है। सीरीज में दो मॉडल्स Spark 30C 4G और Spark 30C 5G लॉन्च हो सकते हैं। Spark 30C 4G का मॉडल नम्बर KL5 बताया गया है जबकि Spark 30C 5G का मॉडल नम्बर KL8 बताया गया है।
Tecno Spark 30C सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेशंस का जिक्र भी यहां किया गया है। फोन में 720×1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें डुअल कैमरा होगा जिसमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का होगा। साथ में 8 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर हो सकता है। फोन में MediaTek Helio G81 चिपसेट देखने को मिल सकता है। इस चिपसेट के साथ Spark 30C 4G पहला स्मार्टफोन बनकर लॉन्च हो सकता है।
फोन में 5000mAh बैटरी दी जा सकती है। Spark 30C 5G के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। बता दें कि Spark 30C सीरीज के बारे में कंपनी की ओर से कोई अधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। पब्लिकेशन की ओर से डेटाबेस के आधार पर यह जानकारी दी जा रही है। लेकिन सर्टीफिकेशन में सीरीज का कथित तौर पर स्पॉट होना संकेत देता है कि इसके लॉन्च में अब बहुत ज्यादा समय नहीं रह गया है। कंपनी जल्द ही इस सीरीज को लेकर कोई घोषणा कर सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।



