OnePlus Ace 5 to launch with 6200mah battery 100W charging Snapdragon 8 Gen 3 Soc features leaked

OnePlus Ace 5 स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। चीन के जाने माने टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। Weibo पर एक पोस्ट के माध्यम से टिप्स्टर ने बताया है कि OnePlus Ace 5 में 6.78 का 8T LTPO डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा और यह माइक्रो कर्वेचर डिजाइन में आने वाला है।
Ace सीरीज का यह अपकमिंग हैंडसेट Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट से लैस होगा। इसमें 6,200mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। यह डुअल सेल बैटरी हो सकती है। फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलेगा जो कि 100W चार्जर के साथ आ सकता है। बड़ी बैटरी के साथ इतनी ज्यादा फास्ट चार्जिंग क्षमता इस फोन का खास आकर्षण हो सकता है।
कैमरा की बात करें तो Ace 5 में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा। इसमें बड़ा कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इस फोन में अलर्ट स्लाइडर भी दिया जा सकता है। फोन को कंपनी ग्लोबल मार्केट में OnePlus 13R के तौर पर पेश कर सकती है।
OnePlus Ace 5 Pro सीरीज का टॉप मॉडल होगा लेकिन इसके बारे में अभी तक बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। कयास है कि फोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 4 चिपसेट दिया जा सकता है। कंपनी की अपकमिंग Ace सीरीज के स्मार्टफोन्स परफॉर्मेंस सेंट्रिक स्मार्टफोन्स हो सकते हैं। जल्द ही कंपनी की ओर से इनके बारे में कोई अधिकारिक खुलासा होने की संभावना है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।



