OPPO Find X8 Series Launch date in india 21st november price specifications features

नए ओपो फोन लेटेस्ट एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Color OS 15 पर रन करेंगे। इसमें मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 9400 प्रोसेसर की ताकत होगी। 5910mah की बैटरी मिल सकती है जो 80 वॉट की वायर्ड फास्ट चार्जिंग के अलावा 50 वॉट की वायरलैस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
OPPO Find X8 को फ्लिपकार्ट पर खरीदा जा सकेगा। यह ओपो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर भी मिलेगा। कंपनी एक्सक्लूसिव प्री-रिजर्व पास दे रही है। 999 रुपये देकर पास लिया जा सकता है। दावा है कि प्री-रिजर्व पास से नए ओपो खरीदने के बाद यूजर को ओपो गिफ्ट बॉक्स दिया जाएगा। उसमें करीब 14 हजार रुपये के प्रोडक्ट्स जैसे- OPPO Enco Air 3 Pro, OPPO 80W SuperVOOC Car आदि मिलेंगे। कंपनी कार्ड डिस्काउंट भी इन डिवाइसेज पर देगी। 24 महीनों की नो-कॉस्ट ईएमआई लाएगी।
OPPO Find X8 Series Launch Time in india
OPPO Find X8 सीरीज का ग्लोबल लॉन्च भारतीय समय के अनुसार, 21 नवंबर को रात 10.30 बजे से शुरू होगा। फोन में गोलाकार कैमरा मॉड्यूल मिलेगा। एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लेवल पर भी ये फोन कई खूबियों से पैक हो सकते हैं। टीजर वीडियो में पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर के अलावा एक और बटन की झलक भी दिखाई दे रही है।
भारत में इन फोन्स की कीमत 50 हजार रुपये से ज्यादा हो सकती है। हालांकि कर्व्ड डिस्प्ले मिलने की उम्मीद इस सीरीज में नहीं है।



