छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई
बिरेभाट में अवैध मदिरा विक्रय पर आबकारी विभाग की दबिश

50 नग पाव देशी मदिरा मसाला और 18 पाव देशी मदिरा मसाला जप्त
दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार और सहायक आयुक्त आबकारी श्री राजेश जायसवाल के मार्गदर्शन में अवैध मदिरा विक्रय के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जिले में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में ग्राम बिरेभाट में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए आबकारी विभाग ने 18 मई 2024 को तड़के सुबह दबिश दी।
इस दबिश में आरोपी अजय नौरंगे और आरोपिया पार्वती नौरंगे के कब्जे से कुल 12.24 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जप्त की गई। आबकारी अधिनियम के तहत दोनों पर प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती निर्मला ठाकुर और उनकी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



