Business-व्यवसाय

Amazon Great Indian Festival Top Smartphone Offers During the Sale You Should not Miss

Amazon Great Indian Festival 2024 सेल 27 सितंबर से शुरू हुई थी और अभी भी जारी है। सेल में यूजर्स धमाकेदार ऑफर्स मिल रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक्स की बड़ी रेंज पर ऑफर्स हैं, पर्सनल गैजेट्स से लेकर होम एंटरटेनमेंट सिस्टम, और बड़े अप्लायंसेज भी भारी छूट के साथ उपलब्ध हैं। इसके अलावा कई प्रोडक्ट्स पर आकर्षक डिस्काउंट के अलावा एक्स्ट्रा बचत के लिए बैंक ऑफर, एक्सचेंज डील, कूपन डिस्काउंट भी दिए जा रहे हैं। उदाहरण के लिए यूजर्स SBI बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट भी पा सकते हैं।

इसके अलावा नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी है जिससे और भी अफॉर्डेबल तरीके से खरीदारी की जा सकती है। यहां पर नोट कर लें कि सभी ऑफर्स नियम व शर्तों के अधीन हैं। आज हम आपको अमेजन सेल में स्मार्टफोन पर मिलने वाले बेस्ट डील्स के बारे में बता रहे हैं। 

Amazon Great Indian Festival 2024 सेल में फोन पर मिलने वाली बेस्ट डील्स में किसी डील की सबसे ज्यादा चर्चा है तो वह iPhone 13 की है। फोन का बेस मॉडल 79,900 रुपये में लॉन्च किया गया था जिसमें 128 जीबी वेरिएंट आता है। सेल के दौरान इस वेरिएंट को 42,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इतना ही नहीं, इसके साथ कस्टमर्स एक्सचेंज ऑफर समेत EMI ऑप्शन भी ले सकते हैं जो कि 2,105 रुपये प्रति महीना से शुरू हैं। 

OnePlus 12R पर भी इस वक्त धमाकेदार डील मिल रही है। फोन का 16 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 45,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। इसे सेल में 40,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। लेकिन ग्राहक इस पर बैंक ऑफर के तहत 3000 रुपये की एक्स्ट्रा छूट पा सकते हैं। यह ऑफर क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड के माध्यम से खरीदारी पर लागू है। 

OnePlus Nord CE 4 Lite 5G पर भी इस सेल बड़ी छूट दी जा रही है। फोन को कंपनी ने 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के लिए 19,999 रुपये में लॉन्च किया था। अब इस फोन को 16,499 रुपये की प्रभावी कीमत में खरीदा जा सकता है। यह कीमत कूपन डिस्काउंट, कैशबैक ऑफर्स को मिलाकर बताई गई है। नीचे हम आपको कुछ और स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले बेस्ट डील्स के बारे में बता रहे हैं। देखें लिस्ट- 

 

Related Articles

Back to top button