Business-व्यवसाय

Poco X6 Neo 5G Cheapest Phone Drop Rs 3500 Amazon

Poco का किफायती 5जी फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Poco X6 Neo 5G बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर इस वक्त इस स्मार्टफोन पर डिस्काउंट मिल रहा है। डील को बेहतर बनाने के लिए बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए Poco X6 Neo 5G पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

Poco X6 Neo 5G Price & Discount

Poco X6 Neo 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट 12,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि 15,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो South Indian Bank डेबिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 12,499 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर से 12,349 रुपये की अतिरिक्त बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
 

Poco X6 Neo 5G Specifications

Poco X6 Neo 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्‍सल्‍स, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 1000 निट्स तक है। डिस्प्ले को गोरिल्‍ला ग्‍लास 5 से प्रोटेक्शन मिलता है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6080 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन  एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो X6 Neo 5G के रियर में 108 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्‍सल का डेप्‍थ कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा है। अन्य फीचर्स में साइड माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, 3.5 मिमी हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और आईआर ब्‍लास्‍टर शामिल है। इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो कि 33 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Related Articles

Back to top button