CG NEWS : अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 34 पाव शराब और बाइक जब्त

अभनपुर । अभनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी विनोद ध्रुव के कब्जे से 34 पाव अवैध शराब बरामद की है। शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया है। मामले में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी दौरान सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए विनोद ध्रुव को पकड़ा गया और उसके पास से शराब बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह श्याम के नेतृत्व में अभनपुर सिविल पेट्रोलिंग स्टाफ की अहम भूमिका रही। पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।



