छत्तीसगढ़
CHHATTISGARH : खरोरा की फैक्ट्री में बवाल, मजदूरों ने पुलिस पर भी किया हमला!

रायपुर. रायपुर के खरोरा स्थित रायखेड़ा की एक फैक्ट्री में शराब बिक्री को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मजदूरों के दो गुट आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मामला बलवे में बदल गया और फैक्ट्री में तोड़फोड़ शुरू हो गई।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री परिसर में शराब बेचने का विरोध करने पर विवाद शुरू हुआ था। कहासुनी के बाद मजदूरों के बीच झड़प हुई और हालात बेकाबू हो गए। इस दौरान रायखेड़ा सरपंच दिनेश वर्मा की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोप है कि आक्रोशित मजदूरों ने पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। खरोरा थाना प्रभारी समेत कई जवानों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालात संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।



