Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़रायपुर

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत सब्सिडीयुक्त ऋण एवं अनुदान का अवसर

ईडीपी प्रशिक्षण और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी के साथ 35% अनुदान का लाभ उठाएं

       रायपुर। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके अंतर्गत लाभार्थी 50 लाख रुपये से 20 लाख रुपये तक का सब्सिडीयुक्त ऋण ले सकते हैं। जिला एवं व्यापार उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने बताया कि इस योजना के तहत लाभार्थी को ऑनलाइन वेबसाइट पर निम्नलिखित दस्तावेजों की मूलप्रति अपलोड करनी होगी:

1. पासपोर्ट साइज फोटो
2. आधार कार्ड
3. प्रोजेक्ट रिपोर्ट
4. कार्यकलाप
5. जनसंख्या एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र
6. जाति प्रमाण पत्र
7. शैक्षणिक योग्यता

       इस योजना के अंतर्गत 35 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। अनुदान प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा ऑनलाइन माध्यम से निशुल्क ईडीपी (उद्यमिता विकास कार्यक्रम) प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है।

Related Articles

Back to top button