Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़रायपुर

नवा रायपुर में शाल्वी हॉस्पिटल्स बनाएगा अत्याधुनिक मल्टिस्पेशियलिटी अस्पताल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुंबई में निदेशक शनाए शाह ने की मुलाकात

छत्तीसगढ़ में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं देने की जताई प्रतिबद्धता

शाल्वी ग्रुप 8 राज्यों के 13 शहरों में संचालित करता है 16 अस्पतालों का नेटवर्क

मुख्यमंत्री ने राज्य में हो रहे स्वास्थ्य निवेश का स्वागत किया

       मुंबई। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मुंबई में शाल्वी हॉस्पिटल्स के निदेशक श्री शनाए विक्रम शाह ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने नवा रायपुर में एक अत्याधुनिक मल्टिस्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना को लेकर रुचि जताई।

       शाल्वी हॉस्पिटल्स की शुरुआत एक 6 बिस्तरों वाले अस्पताल से हुई थी, जो आज 8 राज्यों के 13 शहरों में फैले 16 अस्पतालों के एक विश्वसनीय हेल्थकेयर नेटवर्क में तब्दील हो चुका है। श्री शाह ने बताया कि उनका समूह छत्तीसगढ़ में विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

       मुख्यमंत्री साय ने राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे निवेश और अधोसंरचना विकास की जानकारी साझा की और शाल्वी ग्रुप की पहल का स्वागत किया।

 

Related Articles

Back to top button