Google Analytics —— Meta Pixel
छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाई

तर्रीघाट में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल उत्सव सम्पन्न

ग्राम पंचायत को सौंपा गया योजना का संचालन, वर्षा जल संरक्षण और शुद्ध पानी के लाभों पर जागरूकता

       दुर्ग। जल जीवन मिशन योजना के तहत जिले के पाटन विकासखण्ड ग्राम व पंचायत तर्रीघाट में हर घर जल उत्सव मनाया गया। इस दौरान सरपंच श्री अशोक साहू एवं सचिव श्री जानचन्द्र चक्रधारी एवं जल जीवन मिशन के कर्मचारी समस्त ग्रामीण उपस्थित थे। जल जीवन मिशन योजना को पी.एच.ई. विभाग द्वारा ग्राम पंचायत तर्रीघाट को सौंपा गया। आने वाले समय में इस योजना का संचालन व रख-रखाव ग्राम पंचायत द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जल कर, सामुदायिक सहभागिता, स्वामित्व भावना से योजना का संचालन करने के साथ ही विशेष तौर पर वर्षाकालीन वर्षा जल संरक्षण कर प्रदूषण मुक्त शुद्ध पानी पीने के फायदे के बारे में बताया गया।

Related Articles

Back to top button