Audi Q7 Bookings Open for India Rs 2 Lakh SUV Launch on November 28 Specifications Details

अपने प्रेस रिलीज में Audi ने बताया कि अब उसकी नई Audi Q7 की भारत में बुकिंग शरू हो चुकी है। इसे खरीदने के इच्छुक ग्राहक SUV को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ‘myAudi connect’ ऐप्लीकेशन के जरिए 2,00,000 रूपये के बुकिंग अमाउंट के साथ पहले ही बुक कर सकते हैं।
इस मौके पर ऑडी इंडिया के हेड श्री बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा, “ऑडी Q7 हमेशा से हमारा सबसे आइकॉनिक प्रोडक्ट रही है और इसे सेलीब्रिटीज समेत सारे लक्षित समूहों ने पसंद किया है। नई ऑडी Q7 के साथ हम ज्यादा खूबियाँ लेकर आ रहे हैं, जैसे कि बिल्कुल नई एक्सटीरियर डिजाइन और नई आकर्षक लाइट्स। हमने औरंगाबाद के अपने ग्रुप प्लांट में नई ऑडी Q7 को स्थानीय आधार पर असेम्बल करना शुरू कर दिया है और हम इसे 28 नवंबर, 2024 को लॉन्च करने के लिये तैयार हैं।”
नई Audi Q7 पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है, जिनमें साखिर गोल्ड, वैटोमो ब्लू, मायथोस ब्लैक, समुराई ग्रे और ग्लेशियर व्हाइट शामिल हैं। इंटीरियर में कलर्स के दो ऑप्शन है – सेडर ब्राउन और साइगा बेज।
Audi का जानकारी दी है कि Q7 एक पावरफुल 3.0-लीटर V6 TFSI इंजन के साथ आएगी, जो 340 hp और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, नई SUV केवल 5.6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा बताई गई है। कंपनी का कहना है कि इसमें क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव भी मिलेगा।



