——
नई दिल्लीभोपालराष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय ख़बरेंविविध ख़बरें

बिना अनुमति मोडिफाइ डीजे साउंड सिस्टम लगे वाहनों पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए एवं ऐसे वाहनों को जप्त कर कानूनी कार्रवाई की जाए

भिलाई- दुर्ग एवं भिलाई क्षेत्र में वाहनों में अवैध रूप से लगाए गए डीजे साउंड सिस्टम, तेज एवं मोडिफाइड लाइट्स तथा अत्यधिक तेज आवाज में बजाये जाने से, ध्वनि प्रदूषण के कारण आम नागरिकों को काफी परेशानी हो रही हैं।डीजे वाहनों पर लगी मूविंग,शार्प,हाई-इंटेसिटी एल एडी लाईटें, जिनकी रोशनी काफी दूर तक जाती है और इतनी तेज होती है कि सामने से आ रहे वाहन चालकों की आंखें कुछ सेकंड के लिए चौधियां जाती है।तेज रोशनी के कारण चालक को कुछ पलों के लिए आगे का रास्ता या दूसरा वाहन या पैदल चल रहा व्यक्ति दिखलाई नहीं देता,इस तरह गंभीर हादसा होने का खतरा हर समय बना रहता है।

गली मोहल्लों में 15 से 20 फीट की ऊँचाई, लगभग 12 फिट की चौड़ाई वाले मोडिफाईड डीजे वाहन के घुसने से घरों में कंपन होने लगता है। घर में रखें सामान गिरने लगते हैं। घर में बीमार व्यक्ति का दम निकलने लगता है और डीजे वाहन के आस पास के ब्यक्तियों के दिल की धड़कन आसामान्य रूप से बढ़ जाती है। सीधे सीधे यह कानून का उल्लंघन है। अस्पतालों,स्वास्थ्य केंद्रों के आसपास साइलेंट जोन में भी नियमों की अवहेलना कर तेज ध्वनि,में डीजे बजाए जा रहे हैं। साथ ही विद्यार्थियों को भी पढ़ाई के वक्त तकलीफ होती है।

त्यौहार,हमारी संस्कृति पहचान है। हम दूसरों की सुविधा-असुविधा का ध्यान रखकर ही त्यौहारों की पवित्रता को बनाए रख सकते हैं। डीजे के काफिले मे अपराधी तत्व घुस जाते हैं।आपातकालीन सेवाएं रूक जाती है।

शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)भिलाई द्वारा जिलाधिकारी दुर्ग को ज्ञापन सौंप कर मांग की गयी है कि दुर्ग भिलाई क्षेत्र में बिना अनुमति मोडिफाइ,डीजे साउंड सिस्टम लगे वाहनों पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए एवं ऐसे वाहनों को जप्त कर कानूनी कार्रवाई की जाए।अस्पतालों,स्कूलों, कॉलेज, एवं धार्मिक, स्थलों के आसपास 100 मीटर क्षेत्रों में साइलेंस जोन के नियमों का कड़ाई से पालन करवाया जाए। मॉडिफाइड तेज एवं असुरक्षित लाइट्स एलईडी, हाई बीम लगाने वाले वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चलानी कार्रवाई की जाए। डीजे वाहन को नशें की हालत में चलाने और चलित वाहन पर अन्य लोगों को बैठने रोक लगाई जाए। ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर कठोर जुर्माना एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में पुनरावृत्ति न हो। ज्ञापन सौंपने वालों में शिव सेना प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र यादव,दुर्ग,भिलाई,सयुंक्त जिला अध्यक्ष राजू गुप्ता,भिलाई सचिव संतोष यादव,संभाग उपाध्यक्ष पप्पू मानिकपुरी,शहर उपाध्यक्ष वीरेन्द्र अग्रवाल, यसवंत सिंह आदि शामिल थे।

The post बिना अनुमति मोडिफाइ डीजे साउंड सिस्टम लगे वाहनों पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए एवं ऐसे वाहनों को जप्त कर कानूनी कार्रवाई की जाए appeared first on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button