HMD to unveil HMD Crest series Smartphone Know Details

HMD का नाम रखने वाली स्कीम थोड़ी भ्रमित करने वाली हो सकती है। HMD Crest या तो HMD Pulse सीरीज का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है या पूरी तरह से नया स्मार्टफोन हो सकता है। ऑफिशियल HMD Crest वेबपेज लाइव कर दिया गया है। हालांकि यह वर्तमान में सिर्फ भारत में उपलब्ध है। इससे पता चला है कि आगामी HMD Crest सीरीज को खासतौर पर भारतीय बाजार के लिए पेश किया जा सकता है। हालांकि, वेबसाइट स्मार्टफोन के बारे में कोई अन्य जानकारी प्रदान नहीं करती है। HMD Crest सीरीज के बारे में हम जो जानते हैं वह यह है कि इसमें HMD Crest और HMD Crest Max नाम के मॉडल हैं।
HMD Pulse Specifications
HMD Pulse में 6.65 इंच की एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1,612 पिक्सल, 600 निट्स पीक ब्राइटनेस और 90Hz रिफ्रेश रेट है। यह ऑक्टा-कोर 12nm Unisoc T606 चिप पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 10W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे 256GB तक बढ़ाया जा सकता है। Pulse एंड्रॉइड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। HMD Pulse की कीमत EUR 140 (करीब 12,460 रुपये) है। यह स्मार्टफोन एटमॉस ब्लू, ड्रीमी पिंक और मेट्योर ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।



