——
छत्तीसगढ़

मिलावटी शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2500 नकली ढक्कन और 12 लीटर शराब जब्त; आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर।  संभागीय आबकारी उड़नदस्ता सरगुजा ने सूरजपुर जिले के कुमदा बस्ती में बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी शराब बनाने और बेचने के मामले का खुलासा किया है। टीम ने आरोपी चंद्रप्रकाश राजवाड़े के घर दबिश देकर करीब 2500 नग नकली शराब ढक्कन, 200 नग नकली रैपर/लेबल, खाली शीशियां और 12 लीटर मिलावटी शराब जब्त की है।

जब्त मिलावटी शराब को मैकडॉवल नंबर वन, रॉयल स्टैग, गोवा और इंपीरियल ब्लू जैसे ब्रांड की बोतलों में भरकर रखा गया था। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1), 34(2), 38(क) एवं 59(क) के तहत कार्रवाई की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर 26 सितंबर को न्यायालय सूरजपुर में पेश कर जेल दाखिल किया गया

कार्रवाई सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में की गई। टीम में आबकारी उपनिरीक्षक टी.आर. केहरी, सहायक उपनिरीक्षक रमेश दुबे, प्रधान आरक्षक अशोक सोनी एवं नगर सैनिक रोहित सोनवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अवैध और मिलावटी शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

Related Articles

Back to top button