विविध ख़बरें

मकर संक्रांति 2025: जमकर पतंग उड़ाइए, पर चाइनीज-नायलॉन मांझे से मत काटिए जिंदगी की डोर, भिलाई निगम ने मारा छापा

  • प्रमुख पतंग विक्रेताओं के यहां दबिश दी गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। मकर संक्रांति 2025: आस्था का पर्व मकर संक्रांति पर पतंगबाजी होती है। लेकिन, चाइनीज-नायलॉन मांझे की वजह से हर साल कइयों की जान चली जाती है। इससे बचाने के लिए भिलाई निगम ने बड़ी कार्रवाई की है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: बीएसपी डीआईसी अनिर्बान दासगुप्ता होंगे ISP, DSP के कार्यवाहक डायरेक्टर इंचार्ज

बहुत सारे व्यापारी कार्रवाई करने के बाद भी चोरी छिपे चाइनीज मांझा एवं नायलॉन का धागा बेच रहे हैं। जिससे राहगीरों को बहुत तकलीफ होती है। कभी-कभी पतंग का धागा फंस कर बड़ा एक्सीडेंट कर देता है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP प्रबंधन पर ठेकेदारों के गंभीर आरोप, सेफ्टी के नाम पर मनमाना अर्थदंड, अपात्र होने का डर

इसे देखते हुए भिलाई नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली प्रमुख मार्केट में जाकर के पतंग धागा विक्रेताओं पर कार्रवाई की। ताज पतंग सेंटर, सुगंधी पतंग सेंटर में कार्रवाई करते हुए जब्ती बनाया गया। चालान काटा गया।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी से बड़ी खबर: सिंटर प्लांट-3 में आयरन ओर फाइन्स बंकर 5 की कमीशनिंग

इसके साथ ही सभी प्रमुख पतंग विक्रेताओं के यहां दबिश दी गई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल ने सभी पतंग विक्रेताओं एवं नागरिकों से से अपील की है कि त्योहार खुशी से मनाएं, लेकिन दूसरे के सुरक्षा का भी ध्यान रखें। किसी भी प्रकार का चाइनीज मांझा एवं नायलॉन धागा बेचना प्रतिबंधित है।

ये खबर भी पढ़ें: नीतीश और नायडू की राह पर चलने को तड़प रहे ईपीएस 95 पेंशनभोगी

सब सहयोग करें। उत्साह एवं धार्मिक परंपरा के साथ त्योहार मनाएं। दूसरे का ध्यान रखते हुए। कार्रवाई के दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन बंजारे, अनिल मिश्रा, अंकित सक्सेना, अपने दल के साथ उपस्थित रहे।

ये खबर भी पढ़ें: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे: GM तरुण प्रकाश निकले बिलासपुर-रायपुर खंड के निरीक्षण पर, CM-राज्यपाल से मिले

The post मकर संक्रांति 2025: जमकर पतंग उड़ाइए, पर चाइनीज-नायलॉन मांझे से मत काटिए जिंदगी की डोर, भिलाई निगम ने मारा छापा appeared first on Suchnaji.

Related Articles

Back to top button