छत्तीसगढ़मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली मिलन कार्यक्रम में बुजुर्गों संग मनाया पर्व

बुजुर्गों को सम्मान: मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों को भेंट किए उपहार और लिया आशीर्वाद
अनुभवों से सीखा जीवन का अमूल्य पाठ: बुजुर्गों के योगदान को बताया समाज की धरोहर
दीपावली की शुभकामनाएँ: मुख्यमंत्री ने पर्व के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल के आनंद धाम में आयोजित दीपावली मिलन कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने माता-पिता तुल्य बुजुर्गों के साथ दीपावली का पर्व मनाया और उन्हें उपहार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
मुख्यमंत्री ने बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनके अनुभवों और आशीर्वाद को जीवन का अमूल्य खजाना बताया। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए समाज में बुजुर्गों के योगदान को सम्मानित करने का संदेश दिया।



