——
विविध ख़बरें

उन्नति महिला सहकारी साख समिति मर्यादित ने 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया

भिलाई नगर- उन्नति महिला सहकारी साख समिति मर्यादित सुपेला भिलाई द्वारा हिंदुस्तान की आजादी का 80 वां स्वतंत्रता दिवस मुख्य कार्यालय सुपेला पोस्ट ऑफिस के प्रांगण में सुबह हर्षोल्लास से मनाया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित समाज सेवी इस्माईल खान द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगीत  एवं राष्ट्रगान के गायन के पश्चात, सहकारी साख समिति मर्यादित के संचालक सदस्यों एवं स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को देश भक्ति से सराबोर कर दिया।सहकारी साख समिति की अध्यक्ष श्रीमती कौसर खान के द्वारा आज के दिन की महत्ता बताने के पश्चात उन्नति महिला सहकारी साख समिति मर्यादित के कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गयी।

इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष डॉ श्रीमती मीनाक्षी दुबे, संचालक श्रीमती रेहाना खान,रेखा दास, ,रीना ऊके, प्रतिमा पारधी रजनी मेहर, सदस्य गण फ़िरोज़ा बेगम,शमीम अख्तर, धरमबती निषाद,चांदनी देवांगन, रेणु ,मंजू साहू,शैलेश आदि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन उन्नति सहकारी साख समिति की प्रबंधक श्रीमती रत्ना चक्रवर्ती ने किया ।

The post उन्नति महिला सहकारी साख समिति मर्यादित ने 80 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया appeared first on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button