विविध ख़बरें

निरीक्षण के दौरान निगम द्वारा होटल अशोका बिरियानी से तीस हजार एवं ग्रैंड ढिल्लन से पांच हज़ार का अर्थदंड वसूला गया

भिलाईनगर-आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय नेहरू नगर चौक पर बने हुए बस स्टाप की साफ-सफाई का निरीक्षण कर रहे थे।पास में ही नाली से सड़े हुए खादय सामग्री की बदबू आ रही थी। पुछने पर पता चला कि बगल में होटल अशोका बिरयानी है।इसी होटल अशोका बिरयानी द्वारा नाली में जुठन, खराब खादय पदार्थ, किचन की गंदगी नाली में फेंकी गई है।साथ ही सड़ी गली सामग्री से खादय पदार्थ बनाकर बेचने, गुमशता लाईसेंस की समय अवधि आदि सहित जांच करने पर कई कमियां पाई गई। मौके पर देखने पर वहां पर खाना बनाने मे उपयोग होने वाली सामग्री बहुत ही निम्न स्तर की मिली व काटकर खुली छोड़ी हुई थी। किचन में साफ-सफाई नहीं थी, वाशिगं प्लेस में गंदगी थी।जिसके कारण होटल अशोका बिरयानी पर पंचनामा बनाकर 30000 रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया।

ग्रैण्ड ढिल्लन होटल में जांच के दौरान, वहां पर खाना बनाने के बाद साफ-सफाई में कमी, बर्तन धोते समय खादय सामग्री का बचा हुआ अवशेष नाली में डालने के कारण 5000 रूपये का अर्थदण्ड लिया गया। साफ-सफाई का स्तर ठीक था, वहां के मैनेजर ने बताया हम होटल को और अपग्रेड कर रहे है। ऐसा सिस्टम लगा रहे है, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की गंदगी नाली में नही जायेगी। इसी तरह संजय नगर में बरफ फैक्ट्री का अनुज्ञप्ति लाईसेंस ठीक नहीं पाये जाने के कारण 1000 रूपये का अर्थदण्ड वसूला गया।

निरीक्षण एवं कार्यवाही के दौरान जोन स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला, सुपरवाईजर संजय गायकवाड़, किस्टोफर, अमित,वेंकट राव, रवि दहाटे आदि उपस्थित रहे।

The post निरीक्षण के दौरान निगम द्वारा होटल अशोका बिरियानी से तीस हजार एवं ग्रैंड ढिल्लन से पांच हज़ार का अर्थदंड वसूला गया appeared first on Pramodan News.

Related Articles

Back to top button